Skip to content

ये डिज़ाइन आपके बाथरूम को बनाएगी सबसे अलग | 7 Best Bathroom Design Ideas

किसी भी व्यक्ति के लिए उसका घर खुदका अच्छा घर सबसे बड़ा सपना होता है। ज्यादातर लोग अपनी ज्यादातर सेविंग्स अपने सपनो के घर को खरीदने में लगा देते है। वही बाथरूम किसी भी घर का एक महत्वपूर्ण भाग होता है। ऐसे में अगर आपके सपनो के घर में एक घर एक महत्वपूर्ण भाग सही न हो तो वह घर सम्पूर्ण रूप से आपके एक अच्छा घर बनाने में असफल रहता है।

तो चलिए देखते है हाल के कुछ सबसे पसंदीदा बाथरूम डिज़ाइन (bathroom design) के बारे में जो अभी के समय में लोगो द्वारा काफी पसंद किये जा रहे है।

Bathroom Design – 1

bathroom design 1
Image Credit: Magicbricks

बाथरूम की यह डिज़ाइन काफी पसंदीदा है। यह डिज़ाइन में लाइट कलर के टाइल्स, यूनिक बाथटब तथा शावर एरिया को अलग करती ग्लास पार्टीशन दीवाल का अहम् भाग है। ये इस डिज़ाइन में चार चाँद लगा रहे है। यह डिज़ाइन जितनी सिंपल है उतनी ही आकर्षित भी है। इस डिज़ाइन में उपयोग किये ग्लास पार्टीशन में लगी ब्रास की फ्रेम एक अलग ही खूबशूरती बिखेर रही है।

और पढ़े : बाथरूम की टाइल्स खरीदने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

Bathroom Design – 2

bathroom design 2
Image Credit: Magicbricks

बाथरूम की ये दूसरी डिज़ाइन भी काफी आकर्षित है। इस डिज़ाइन में भी सफ़ेद यानि की लाइट कलर का अधिकतर प्रयोग है। बाथरूम में लाइट कलर का ज्यादा प्रयोग इसलिए होता है क्युकी लाइट कलर से छोटी जगह आपको काफी बड़ी दिखती है वही ज्यादा रिफ्लेक्शन होने से उजाला भी आदिक दीखता है।

बाथरूम की इस डिज़ाइन की दिवलो पर उपयोग किये मेसनरी टेक्सचर (Masonry Texture) काफी बढिया लुक दे रहा है। वही इसमें भी शावर एरिया को अलग करती ट्रांसपेरेंट ग्लास की दीवाल बाथरूम की खूबसूरती में चार चाँद लगा रही है।

और पढ़े : बाथरूम की सफाई कैसे करें

Bathroom Design – 3

bathroom design 3
Image Credit : elledecor

बाथरूम की डिज़ाइन में से यह एक डिज़ाइन भी बेहद खूबसूरत है खास कर महिलाओं को बाथरूम की यह डिज़ाइन काफी पसंद आने वाली है। क्युकी बाथरूम की साइड दीवाल पर लगी माउथ टेक्सचर इस बाथरूम में एक अलग ही छाप छोड़ रही है। वही बाथटब की डिज़ाइन तथा लोकेशन भी इस बाथरूम की डिज़ाइन में यूनिकनेस जोड़ रही है। आपको यह डिज़ाइन कैसे लगी कमेंट करकर जरूर बताना।

और पढ़े : बरसात में घर बनवाते समय किन बातों का ध्यान रखें।

Bathroom Design – 4

bathroom design 4
Image Credit : elledecor

घर में वुड फिनिश की हो और वह डिज़ाइन किसी को पसंद न आये ऐसा भीत कम ही होता है। क्युकी वुड यानि की लकड़ी की फिनिश की हुयी डिज़ाइन काफी प्रीमियम लगती है।

वही प्रेमियमनेस इस बाथरूम की डिज़ाइन में भी देखने को मिल रही है। इस डिज़ाइन में वुड फिनिश सबसे अलग दिख रही है। साथ ही बड़ी सी ग्लास की बारी (window) तथा हरा पौधा इस डिज़ाइन में चार चाँद लगा रहे है। सामने की साइड लगा हुआ बड़ा सा मिरर इस डिज़ाइन को काफी यूनिक बना रहा है। हालाँकि वुड फिनिश डिज़ाइन नार्मल डिज़ाइन की तुलना में काफी महंगी होती है। और लकड़ी की डिज़ाइन में नुकशान का धार भी ज्यादा रहता है। फिर भी बाथरूम की यह डिज़ाइन मेरी सबसे पसंदीदा डिज़ाइन है।

और पढ़े : बाथरूम के सिंक में जमा हो रहे पानी को कैसे दूर करे।

Bathroom Design – 5

bathroom design 5
Image Credit : Thespruce

बाथरूम की यह डिज़ाइन भी काफी यूनिक है इस डिज़ाइन में दिवालो पर उपयोग किये लाइट कलर तथा फ्लोर पर की गयी टेक्सचर फिनिश काफी आकर्षित लगती है। वही बाथरूम में उपयोग किये कैबिनेट जो की वुड फिनिश में है और गोल मिरर डिज़ाइन में चार चाँद लगा रहे है।

और पढ़े : टाइल्स स्टीकर्स क्या होता है। कैसे लगाते हैं।

Bathroom Design – 6

bathroom design 6
Image Credit : Thespruce

अगर आप बड़े बाथरूम की डिज़ाइन की तरफ देख रहे हो तो यह डिज़ाइन आपके लिए बेस्ट है। बाथरूम की यह डिज़ाइनकम उपयोग किये कैबिनेट, बड़ा मिरर, तथा डेकोरेटिव मटेरियल इस बाथरूम में चार चाँद लगा रहे है। इस बाथरूम में डार्क तथा लाइट कलर का कॉम्बिनेशन का उपयोग किया हुआ है। वही कैबिनेट को वुड फिनिश दी हुयी है। जो की इस बाथरूम को काफी आकर्षित बनाती है।

और पढ़े : घर के सुंदर exterior view के लिए सही पेंट कलर कैसे पसंद करें?

Bathroom Design – 7

हमारी लिस्ट की यह आखरी बाथरूम डिज़ाइन है पर किसी से कम नहीं है। इस डिज़ाइन में बाथरूम की दिवालो पर ड्यूल टोन कलर कॉम्बिनेशन का उपयोग किया है। कुछ ऊंचाई तक डार्क कलर टाइल्स तथा उसके ऊपर लाइट कलर का कॉम्बिनेशन भी बाथरूम की डिज़ाइन में चार चाँद लगाते है। वही शावर एरिया को ट्रांसपेरेंट ग्लास पार्टीशन से अलग किया हुआ है साथ ही बाथरूम के अन्य कम्पोनेंट जैसे की कैबिनेट तथा मिरर भी इस डिज़ाइन में काफी खूबशूरती बिखेर रहे है।

तो यह थी 7 बेस्ट मॉडर्न बाथरूम डिज़ाइन जिनकी चर्चा काफी ज्यादा है वही ये डिज़ाइन आपके घर को काफी आकर्षित बना सकती है। ऐसे में इन डिज़ाइन में से आपको कोण सी डिज़ाइन पसंद आयी कमेंट करके जरूर बताये। मिलते है ईसिस तरह के अन्य आर्टिकल्स में।

और पढ़े : ग्रीन बिल्डिंग क्या है। भारत के टॉप 5 ग्रीन बिल्डिंग्स