आज के इस आर्टिकल में हम बाथरूम की टाइल्स के बारे में जानेंगे की किस तरह की डिजाइन, कलर, साइज, वाली टाइल्स बाथरूम के लिए ज्यादा बेहतर होगी। बाथरूम में टाइल्स लगवाने से पहले किन बातों का ध्यान रखना चाइए।
घर में बाथरूम बनवाते समय या बाथरूम कोरी डिजाइन करते समय हमारे माइंड में बाथरूम की टाइल्स से जुड़े बहुत से सवाल आते है। जैसे की कौन सी टाइल्स बाथरूम के लिए ज्यादा बेहतर होगी। बाथरूम में किस कलर की टाइल्स लगवानी चाइए। बाथरूम टाइल्स की साइज क्या होनी चाहिए। बाथरूम में किस प्रकार की टाइल्स का उपयोग करना चाइए, वगेरे।
तो आपके यही सभी सवालों का जवाब आज के इस आर्टिकल में हम देंगे। यह आर्टिकल की इंफॉर्मेशन से आप अपने बन रहे बाथरूम के लिए टाइल्स बड़ी आसानी से सेलेक्ट कर पाओगे। तो चलिए आगे बढ़ते है।
और पढ़े : बरसात में घर बनवाते समय किन बातों का ध्यान रखें।
Table of Contents
बाथरूम की टाइल्स किस मैटेरियल की होनी चाइए।
बाथरूम में उपयोग की जा रही टाइल्स कैसी हो वह बहुत से फैक्टर पर डिपेंड करती है जैसे की बाथरूम की साइज, वगैरे।

ज्यादातर टाइल्स के दो प्रकार के मैटेरियल का उपयोग होता है 1. सिरेमिक टाइल्स (Ceramic Tiles), 2. वर्टीफाइड टाइल्स (Verified Tiles).
क्यूंकि यह दोनो मैटेरियल की टाइल्स का बैक्टेरिया, गंध, दाग, भेज (dampness), स्क्रैच, केमिकल, वगेर के किलाफ प्रतिरोध (rasistance) अच्छा है।
सिरेमिक टाइल्स का ज्यादातर उपयोग दीवालों के लिए होता है। वही वर्टीफाइड टाइल्स फ्लोर के लिए एक बेहतर ऑप्शन होती है।
बाथरूम के लिए वर्टीफाइड टाइल्स एक बेहतर पसंद होगी और उसमे भी पोर्सलिन, Mat Finish अथवा तो Anti Skid Vertified Tiles बेस्ट होती है बाथरूम के टाइल्स के तौर पर क्युकी इन प्रकार की टाइल्स में फिसलने अथवा तो गिरने के चांसेज कम हो जाते है।
और पढ़े: बाथरूम के सिंक में जमा हो रहे पानी को कैसे दूर करे।
बाथरूम की टाइल्स किस कलर की होनी चाहिए
टाइल्स को खरीदने से पहले उसके कलर कॉम्बिनेशन के बारे में पहले से ही हमे सोच लेना चाइए क्युकी इससे हमे बाथरूम के लिए टाइल्स पसंद करने में आसानी होती है।

टाइल्स का कलर बाथरूम की साइज पर ज्यादा निर्भर करता है। अगर आपकी बाथरूम की साइज छोटी या मीडियम साइज का है। तो आपको लाइट कलर की टाइल्स की तरफ जाना चाइए। क्युकी लाइट कलर की टाइल्स में ज्यादा रिफ्लेक्शन देखने को मिलता है जिससे हमे बाथरूम की साइज ज्यादा बड़ी दिखती है।
वही अगर आपका बाथरूम बड़ा है यानी की उसकी साइज बड़ी है तो आप डार्क कलर की टाइल्स को भी देख सकते है। परंतु कॉम्पैक्ट साइज के बाथरूम में आप लाइट कलर की टाइल्स को ही पसंद करे।
और पढ़े : Best Tiles Cleaner for Bathroom
बाथरूम टाइल्स की साइज क्या होनी चाहिए
बाथरूम में टाइल्स की साइज इसलिए इंपोर्टेंट है क्योंकि ये आपके बजट तथा रिक्वायरमेंट को अफेक्ट करती है।
टाइल्स की साइज आपके बाथरूम की साइज के हिसाब से रखे जिससे टाइल्स की कटिंग तथा वेस्टेज कम से कम हो। वही बाथरूम फ्लोर के लिए आप कम साइज की टाइल्स को भी पसंद कर सकते है क्योंकि साइज छोटी होने से टाइल्स की जॉइंट्स पद जाते है जो की एक बेहतर slip resistant देते है। जिससे फिसलने तथा गिरने की समस्या कम हो जाती है।
सामान्य तौर पर छोटे साइज के बाथरूम के लिए 30cm X 30cm से 60cm X 60cm की टाइल्स का ज्यादा उपयोग होता है वहीं अगर आप के बाथरूम की साइज बड़ी है तो आप 60cm X 120cm की टाइल्स का भी उपयोग कर सकते हैं।
और पढ़े: बाथरूम की सफाई कैसे करें
बाथरूम की टाइल्स से जुड़े सवाल जवाब
बाथरूम में कौन से टाइल्स लगाना चाहिए?
बाथरूम में सिरेमिक तथा वेर्टिफिएड, दोनों ही प्रकार की टाइल्स का उपयोग कर सकते है। वेर्टिफिएड टाइल्स बाथरूम के फ्लोर के लिए तथा बाथरूम की दीवारों के लिए सिरेमिक टाइल्स एक बेहतर पसंद रहेगी। वही बाथरूम की टाइल्स हलके कलर में होने चाहिए जिससे रिफ्लेक्शन ज्यादा देखने को मिलता है जिसके कारन बाथरूम की साइज थोड़ी बड़ी दिखती है।
बाथरूम की दीवारों के लिए कौन सी टाइल्स सबसे अच्छी हैं?
बाथरूम की दीवारों के लिए सिरेमिक टाइल्स ज्यादा बेहतर रहेगी क्युकी चेराफिक टाइल्स की चमक तथा पोलिश बाथरूम में एक अलग ही रौनक देगी।
बाथरूम टाइल्स की किमंत कितनी होती है?
बाथरूम टाइल्स की किमंत 40 रूपए प्रति स्क्वायर फ़ीट से शुरू होकर 400 रुपये प्रति स्क्वायर फ़ीट तक होती है।