Skip to content

कारपेट एरिया, बिल्ट उप एरिया, और सुपर बिल्ट उप एरिया क्या होता है

आज के इस आर्टिकल में हम जानेंगे की कारपेट एरिया, बिल्ट उप एरिया, और सुपर बिल्ट एरिया क्या होता है। ये टेक्निकल शब्द बिल्डिंग की प्लानिंग के वख्त बहुत ज्यादा उपयोग होता है। तो इनके बारे में हम डिटेल में जानेंगे इस आर्टिकल में।

कारपेट एरिया क्या होता है?

बिल्डिंग के फ्लोर एरिया में हम जितने एरिया को कारपेट से ढख सकते है उतने एरिया को कारपेट एरिया कहते है। मतलब की फ्लोर एरिया का वो एरिया जिसका हम उपयोग कर सकते है विभिन्न हेतुओ के लिए।

कारपेट एरिया में दिवाल का एरिया, सीढ़ी का एरिया, कॉमन एरिया जैसे की लॉबी की एरिया, प्ले एरिया, गार्डन एरिया, वगेरे का समावेश नहीं होता है।

कारपेट एरिया क्या होता है

कारपेट एरिया में कौन कौन से भागों का समावेश होता है?

कारपेट एरिया में निचे बताये गए भागों का समावेश होता है।

  • बैडरूम (Bedroom)
  • लिविंग रूम (Living Room)
  • किचन रूम (Kitchen Room)
  • डाइनिंग रूम (Dining Room)
  • स्टडी रूम (Study Room)
  • स्टोर रूम (Store Room)
  • बाथरूम (Bathroom)
  • टॉयलेट (Toilet)
  • बालकनी (Balconies)

ऊपर बताये गए सभी भागो के एरिया का समावेश कारपेट एरिया में होता है।

इन्हें भी पड़े : ग्रीन बिल्डिंग क्या है। भारत के टॉप 5 ग्रीन बिल्डिंग्स

कारपेट एरिया में कौन कौन से भागों का समावेश नहीं होता है?

कारपेट एरिया में निचे बताये गए भागों का समावेश नहीं होता है।

  • बाहरी और अंदर की दिवाल
  • सामान्य एरिया (Common Area)
  • छत का एरिया

बिल्ट उप एरिया क्या होता है?

बिल्डिंग के कारपेट एरिया में हम दीवाल के एरिया को जोड़ दे तो मिलने वाले एरिया को बिल्ट उप एरिया कहते है। मतलब बिल्डिंग का औ एरिया जिसमे हम कंस्ट्रक्शन कर सकते है उसे बिल्ट उप एरिया कहते है।

बिल्डिंग के कुल फ्लोर एरिया का लगभग 30% एरिया दीवाल का यानि की बिल्ट उप एरिया होता है। मतलब की 70% एरिया कारपेट एरिया होता है।

उदाहरण से समझे तो 100sqm फ्लोर एरिया हो तो, बिल्ट उप एरिया 30sqm और कारपेट एरिया 70sqm जितना होता है।

बिल्ट उप एरिया में कौन कौन से भागों का समावेश होता है?

बिल्ट उप एरिया में निचे बताये गए भागों का समावेश होता है।

  • कारपेट एरिया (Carpet Area)
  • बाहरी और अंदर की दीवालो का एरिया (External and Internal walls)
  • बाहरी बालकनी (External Balconies)
  • सर्विस शाफ्ट्स (Service Shafts)

इन्हे भी पड़े : बीम क्या है। बीम के प्रकार || Types of beam in Hindi

बिल्ट उप एरिया में कौन कौन से भागों का समावेश नहीं होता है?

  • छत (Open terrace)
  • सीढ़ी (Staircase)
  • लिफ्ट शाफ़्ट (Lift Shaft)
  • गार्डन (Garden)
  • क्लब हाउस (Club House)
  • स्विमिंग पूल (Swimming Pool), वगेरे।

बिल्ट उप एरिया को प्लिंथ एरिया (Plinth area) भी कहते है।

सुपर बिल्ट उप एरिया क्या होता है?

बिल्ट उप एरिया में सामान्य एरिया (common area) जैसे की सीढ़ी का एरिया, लिफ्ट का एरिया, लॉबी (Lobby) का एरिया वगेरे को जोड़ दिया जाये तो मिलने वाला एरिया को सुपर बिल्ट उप एरिया कहते है।

सुपर बिल्ट उप एरिया में कौन-कौन से भागों का समावेश होता है?

सुपर बिल्ट उप एरिया में निचे बताये गए भागो का समावेश होता है।

  • सीढ़ी (Staircase)
  • लिफ्ट (Lift shaft)
  • लॉबी (Lobby)
  • क्लब हाउस (Club house)
  • स्विमिंग पूल (Swimming Pool), वगेरे।

सुपर बिल्ट उप एरिया में कौन-कौन से भागों का समावेश नहीं होता है?

सुपर बिल्ट उप एरिया में निचे बताये हुए भागों का समावेश नहीं होता है।

  • Play area
  • Garden area
  • Park
  • Driver way
  • Roof terrace, वगेरे।

इन्हे भी पड़े : Surveying in Civil Engineering in Hindi || सर्वेक्षण क्या होता है।