Skip to content

दिवाली पर कम खर्च में घर को बहार से सजाये : Outside home decoration at low budget

त्यौहारों के आते ही लोगो के घरो में तैयारियां शुरू हो जाती है। दिवाली का त्यौहार तो काफी धूम धाम से मनाया जाता है। इस त्यौहार के लिए लोग घर का हर एक कोना किसी न किसी चीज से सजाते है।

इस त्यौहार के आनेसे पहले हो लोगो की शॉपिंग शुरू हो जाती है। त्यौहार में जितना लोग खुद के लिए घर को सजाने के लिए और अन्य काम के लिए सामान खरीदते है उतना ही हमारा खर्च बढ़ जाता है।

सभी लोग ऐसा जरूर सोचते होंगे की सारे त्यौहार अच्छे से खुशी खुशी celebrate हो जाये और ज्यादा खर्च भी न हो। तो ऐसा जरूर हो सकता है।

आज हम जानेगे की कम खर्च में अपने घर को कैसे सुन्दर बनाये, बहार से घर को कैसे सजाये। जिससे हमारा भी घर बहार से सज जाये और त्योहारों को जगमगाहट के साथ मनाये।

1.दिवाली में घर को बहार से फूलो से सजाये

1

बाजार में कई तरीको के फूल उपलब्ध होते है। कम भाव से लेकर ज्यादा भाव तक के फूल हमे मिलते है। आप आपके बजट के हिसाब से फूलो को खरीद सकते है।

फूलो से आप घर के main दरवाजे को सजा सकते है। फूलो को आप तोरण में भी उपयोग ले सकते है। क्योकि बहार से फूलो की लड़िया या तोरण काफी सुन्दर दिखते है।

2. रंगोली बनाकर घर को बहार से सजाये

2 1

दिवाली का त्यौहार आते ही लोग अपने अपने आँगन में सुन्दर सुन्दर रंगोलिया बनाने लगते है। घर के बाहर के आँगन में रंगोलिया बनाते ही उसकी शोभा और बढ़ जाती है।

इसलिए आपको घर के बाहर सुंदर से रंगोली बना कर अपने घर को सजाना चाहिए। जिससे त्यौहार में रंगोली भी बन जाएगी और बाहर से घर भी सुन्दर दिखने लगेगा।

3. घर की खिड़कियों को सजाये

3 1

त्योहारों में हम घर के दरवाजे सजाते है। घरो के अंदर कई सारी चीजों में changes करते है। पुराने फर्नीचर्स को नए बनाए या उसे सजने का प्रयास करते है।

तो हम घर की खिड़कियों को कैसे भूल सकते है। घर का हर हिस्सा सजा हो और खिड़किया न सजाये तो कैसा लगेगा। इसलिए आप आपके बजट के हिसाब से लाइट्स की लड़ियो से खिड़की सजा सकते है।

4. बालकनी मेकओवर

4 1

घर की बालकनियों को सजाने के लिए बाजार में बहुत से lights और फूलो की लड़िया देखने को मिलती है। आपको यदि आपकी बालकनी को सजाना है तो आप उन्हें खरीद कर सजा सकते है।

जिससे आपकी बालकनी भी सज जाएगी और बाहर से घर की शोभा बह बाद जाएगी।

और पढ़े :