Skip to content

व्हाइट वॉश पेंट क्या होता है White Wash Paint बनाने की विधि।

तो दोस्तों, आज हम बात करने वाले हैं White Wash paint के बारे में, जैसे कि आप सभी को पता है कि घर के दीवारों पर लगी गंदगी आने वाले सभी मेहमानों को एक अलग ही ओर लेकर जाती है। जैसे हम अपने घरों के साफ सफाईयों से सभी मेहमानों को अपनी और आकर्षित कर लेते हैं।

अगर आप सभी भी अपने घर में व्हाइट वॉश करना चाहते हैं। तो आप सभी के लिए बेहद सरल और किफायती उपाय लेकर आए हैं। आप अपने पुराने घरों को नए रूप देकर एक अलग ही चमक ला सकते हैं।

हालांकि व्हाइट वॉश करना कई लोगों को बेहद आसान लगता है। लेकिन इसकी प्रक्रिया में उतरने से पहले आपको कुछ निश्चित बातों का ध्यान रखना बेहद आवश्यक होता है। तो अगर आप व्हाइट वॉश से जुड़ी चीजों के बारे में जानने का मन बना रहे हैं तो इस आर्टिकल को अंत तक पढ़े।

व्हाइट वॉश क्या होता है?

White Wash एक प्रकार का कम लागत वाला पेंट माना गया है जो चुनाव या पाउडर चुना और पानी के मिश्रण से तैयार किया जाता है यह एक बहुत प्राचीन पेंट या लिप है। इसका उपयोग आप सभी दीवारों की सतह को सफेद करने के लिए आसानी से कर सकते हैं।

2idg1 wall putty8356895336796804366

आपको बता दे कि व्हाइट वास शुद्ध सफेद होता है। जो सुरक्षात्मक कोटिंग के रूप में उपयोग किया जाता है। इसे सीधे ईट या पत्थर या प्लास्टर वाली सतह पर आसानी से लगाया जाता है।

White Wash Paint आमतौर पर निम्न और मध्यम वर्ग के घरों में ही इस्तेमाल किया जाता है। जहां छतों और दीवारों को सफेद करने का कार्य करती है।

जैसा कि आज हम लोगों ने कई घरों को सजाने के लिए डिस्टेंपर और पेंट का इस्तेमाल करते हुए देखा ही है जबकि पहले दीपावली के मौके पर अपने घरों को सजाने के लिए चुना और पुताई लोग आमतौर पर करवाते थे और अपने तीज त्योहारों को धूमधाम से मानते थे।

और पढ़े: बरसात में घर बनवाते समय किन बातों का ध्यान रखें।

वाइट वाश और वाल पुट्टी में क्या अंतर है?

आपको बता दे कि यह दोनों दीवारों पर आसानी से उपयोग किया जाता है लेकिन इसके उद्देश्य और अव्यय भिन्न प्रकार के होते हैं।

वॉल पुट्टी को आमतौर पर पोर्टलैंड सीमेंट, लाइम, बेंटोनाइट या अन्य प्रकार के एडिटिव्स मिश्रण से तैयार किया जाता है। यह मार्केट में आसानी से मिल जाता है। जिसे खरीद कर सीधे दीवारों की सतह पर लगाया जा सकता है। पेंट लगाने से पहले दीवारों पर पुट्टी लगाने से फिनिशिंग अच्छी तरह से आती है और पेंट की खपत भी कम बताई जाती है। यह आधुनिक तरीके से कार्य किया जाता है।

परंतु White Wash के लिए चुना या चाक (लाइमस्टोन) की आवश्यकता पड़ती है और इसमें पानी का उपयोग करके आसानी से बनाया जा सकता है।व्हाइट वास पेंट बनाने की विधि:

व्हाइट वास पेंट बनाने की विधि:

तो दोस्तों अगर आप सभी भी white wash paint बनाने की विधि के बारे में जानने का मन बना रहे हैं। तो यह है इसकी निम्नलिखित विधियां जिसके माध्यम से आप व्हाइट वाश पेंट को आसानी से बना सकते हैं।

सबसे पहले आप एक भाग पानी में दो भाग कैल्शियम हाइड्रॉक्साइड (चूना) मिला ले। दोनों सामग्री को एक साथ मिलाए। जब तक कि वह पेस्ट या क्रीम की तरह ना हो जाए और इस मिश्रण को रात भर के लिए छोड़ दें।

White wash kya hota

सुबह चुने और पानी के मिश्रण से अतिरिक्त पानी निकाल दे और इस मिश्रण को फिर से तब तक चलाएं जब तक कि वह गाढ़ा पेस्ट की तरह नहीं बन जाएं।

यदि आप अपने व्हाइट वास को रंगीन और ज्यादा रंगीन बनाना चाहते हैं तो इस गोल में पिगमेंट (यानी की कलर) को मिला दे और उसे थोड़े समय के लिए छोड़ दें।

White wash kaise karte hai

इस विधि को करने के बाद आपका वाइट वाश पेंट पूरी तरह से तैयार हो चुका है। फिर आप इसे दीवारों या घरों के छत पर आसानी से लगाकर उसे एक अलग लुक दे सकते हैं।

व्हाइट वाश पेंट करने के से पहले ध्यान देने योग्य बातें।

  • अगर आप घर को कलर करने के लिए व्हाइट वाश पैंट का उपयोग करते हो तो ध्यान रखे की इस पेंट की क्वॉलिटी तथा ड्यूरेबिलिटी (वातावरण के सामने टिके रहने कि छमता) बहुत कम होती है। यह एक सस्ते पेंट की तरह दिखेगा और हर साल दो साल में फिर से कलर करने की जरूरत पड़ेगी।
  • किसी भी जगह पर व्हाइट वाश पेंट करने से पहले उस जगह से सभी धूल तथा उखड़े पेंट को अच्छे से साफ कर ले और फिर व्हाइट वाश पेंट करे।
White wash paint karne ki vidhi
  • व्हाइट वाश करने के लिए चुना पत्थर या कच्चे चुने का उपयोग कर रहे हो तो यह ध्यान दे की कच्चा चुना या पत्थर चुना को पानी में मिलाने पर बहुत गर्मी पैदा होती है पानी उबलने लगता है जिससे जलने की संभावना रहती है। चुना और पानी को मिलाने के लिए डंडे तथा ग्लोब का उपयोग करें
  • व्हाइट वाश करने के लिए बाजार में स्पेशल व्हाइट वाश चुना या पाउडर मिल रहा होता है जिसे तुरंत पानिंके साथ मिलाकर लगाया जा सकता है। तो उसे भी देख सकते है।

और पढ़े: Home Interior Design Ideas