तुलसी विवाह ( Tulsi vivah ) यह कार्तिक माह की शुक्ल पक्ष की एकादशी को मनाया जाता है। ऐसा कहा जाता है की इस दिन तुलसी जी का विवाह शालिग्राम भगवान से हुआ था।
इस बार तुलसी विवाह ( Tulsi vivah 2023 ) नवंबर महीने के 24 तारीख शुक्रवार को मनाया जायेगा। यह भी दिवाली की तरह बहुत धूम धाम से मनाया जाने वाला त्यौहार है। इस दिन सब अपने तुलसी के गमले को साफ करके उन्हे सजाते है।
तुलसी विवाह में गन्ने का मंडप तैयार किया जाता है। शाम को कई लोग इनके विवाह की तैयारी करते है। तुलसी जी को दुल्हन की तरह सजाते है और शालिग्राम भगवान को भी नए वस्त्र पहनाकर दूल्हे की तरह सजाया जाता है।
इस दिन भी सभी अपने घर के आंगन में तुलसी विवाह की सुन्दर सुन्दर रंगोली बनाते है। आज हम आपको कम समय में जल्दी एवं सुन्दर रंगोली बना सके ऐसी design बतायेगे।
Table of Contents
तुलसी के गमले वाली रंगोली | Tulsi vivah special rangoli

सभी लोग तुलसी में गमले वाली रंगोली बनाते है। यह रंगोली बहुत ही जल्दी और सरल तरीके से बन जाएगी। इसमें सबसे पहले आपको रंगोली के डब्बे का आकर बना लेना है।
फिर उस डब्बे में तुलसी, कमल और मोर पंख का आकर बनाकर रंग भरना शुरू करना है। इस तरीके से यह जल्दी और सुन्दर रंगोली तैयार हो जाएगी।
कृष्ण जी वाली रंगोली for tulsi vivah | latest rangoli design

यह रंगोली बनाने के लिए बड़ी जगह होनी चाहिए। यदि आपके पास कम जगह ै या आप छोटी रंगोली बनाना चाहते है तो आप इसमें ढोल और शहनाइयों को optional कर सकते है।
इस रंगोली में भी आपको सबसे पहले तुलसी का गमला और उसके आजु बाजु गन्ने का आकर बनाकर मार्जिन कर लेनी है उसके बाद कृष्ण जी का मुख बनाना है। इस रंगोली में आपक रंगो का चयन आपने आप कर सकते है।
Small size रंगोली for तुलसी विवाह | small rangoli for tulsi vivah

यह रंगोली सबसे simple और जल्दी बन जाने वाली रंगोली में से एक है। इस रंगोली में केवल तुलसी जी का गमला ही बना है। जिसके पास कम समय हो वह यह रंगोली बना सकता है।
ऐसी रंगोली को आप दिए से या फूलो से सजा सकते है। जिससे आपकी रंगोली कम जगह में जल्दी भी बन जाएगी और सुन्दर भी दिखेगी।
मोर पंख वाली रंगोली | New design rangoli for tulsi vivah

आज कल रंगोली में मोर पंख की disgn बहुत बनाई जाती है। जिससे यह कुछ unique रंगोली है। इसमें आप तुलसी का गमला, बांसुरी, मोर पंख और कृष्ण जी के मुख वाली रंगोली बना सकते है।
इसमें आप रंगो का उपयोग आपके अनुसार कर सकते है। जिससे यदि आप इसमें गोल के बीच में केवल तुलसी का गमला बनाना चाहे तो वह भी बना सकते है।
गठबंधन वाली रंगोली for tulsi vivah

यह रंगोली भी बहुत trending में चल रही है। क्योकि इसमें गठबंधन का भी महत्त्व है। इस दिन तुलसी जी का विवाह हुआ था। जिससे उनका गठबंधन होता है इसलिए कई लोग रंगोली में भी गठबंधन का आकर देकर रंगोली बनाते है।
और देखे :